बस्ती 11 जनवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के कैथोलिया गाव निवासनी पार्वती उम्र लगभग 72 वर्ष ने गोण्डा- गोरखपुर रेल खण्ड पर टिनिच रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के बीच में सामने से गुजर रही ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। जानकारी के अनुसार वृद्धा के बेटे हरिश्चन्द्र, राम चन्द्र, मूलचन्द, प्रेमचंद, लालचंद, व श्रीचंद के पांच बेटे हैं। वह अपने दूसरे नम्बर के बेटे राम चन्द्र के साथ उनके घर रहती थी घर मे मामूली वाद-विवाद से व्यथित होकर बुधवार को शाम करीब सवा पांच गोंडा की ओर जा रही ट्रेन के सामने कूद गई। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।