बस्ती 22 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कानूनगो का कारनामा सामने आया जहाँ एक कानूनगो से पीड़ित इशरार पैमाइश के लिए अधिकारियों से पैमाइश का आदेश तो करवा लिया लेकिन पैमाइश के नाम पर मोटी रकम मांगने लगा,पीड़ित पहले तो फरियाद करता रहा अपनी गरीबी का हवाला देता रहा लेकिन घूसखोर कानूनगो ने एक न सुनी और पैसे लेने की होड़ में जुट गया,
लगातर मिन्नत करने के बाद भी जब कानूनगो अनिल कुमार श्रीवास्तव नही माना तो इशरार ने भी सरकार की मंशा पर पानी फेरने वाले घूसखोर कानूनगो के खिलाफ लड़ने को तैयार हो गया और लेखपाल को रंगेहाथ पकड़वाने की ठान लिया और इस बात की शिकायत पीड़ित ने एन्टी करेप्शन टीम से की टीम ने पीड़ित की फरियाद सुनकर उच्चाधिकारियों के आदेश पर जिले में आयी और घूसखोर कानून गो को रंगे हाथ रकम लेते दबोच लिया।
आप को बता दे कि पूरा मामला कप्तानगंज विकास खण्ड के सामने का है,जहाँ स्थानीय क़ानून गो अनिल श्रीवास्तव घुस का पैसा लेने के लिए अपनी ब्रेजा गाड़ी लेकर पहुँचे और जमीन की पैमाइश करने के एवज में पीड़ित से रुपया अभी लिए ही थे कि तभी एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया लोगो की भीड़ जमा होते देख टीम अपने साथ बस्ती कोतवाली लेकर चली आयी है।