अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह द्वारा थाना रिसिया का औचक निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह द्वारा थाना रिसिया का औचक निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

आज दिनांक 02.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह द्वारा थाना रिसिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों के रख-रखाव, ड्यूटी/आगंतुक/अपराध रजिस्टर, मालखाना, हवालात एवं महिला हेल्प डेस्क आदि का गहन निरीक्षण किया गया। अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। थाना परिसर की साफ-सफाई, पुलिस बल की उपस्थिति, बीट प्रणाली एवं गश्त व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने तथा अपराधियों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई को प्राथमिकता पर लेते हुए शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण सतर्कता एवं सक्रियता बनाए रखें।

 

इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा पासिंग आउट परेड के उपरांत जनपद में नियुक्त नवदीक्षित आरक्षियों के थाने पर आवास एवं भोजन आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे उनके लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आवास तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

 

मीडिया सेल, बहराइच