राहुल गांधी ने संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाई है

बस्ती। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके परिवार ने हमेशा देश के संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। इससे पहले भी कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी अपमान किया था।
देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ टीएमसी सांसद की आपत्तिजनक मिमिक्री करने तथा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाने के विरोध में भाजपा जिला एवं किसान मोर्चा बस्ती द्वारा शुक्रवार को दीवानी कचहरी चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और टीएमसी सांसद के कृत्य पर कड़ी आपत्ति दर्ज करायी। उपराष्ट्रपति के किये गये अपमान को अक्षम्य बताया और नाराजगी व्यक्त करते हुये जोरदार नारेबाजी की।
मौके पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके परिवार ने हमेशा देश के संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। इससे पहले भी कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी अपमान किया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट द्वारा पास ऑडिनेंस को प्रेस के सामने फाड़कर राहुल गांधी ने पूर्व में भी अपनी ही सरकार के प्रधानमंत्री का घोर अपमान किया था। भाजपा इस कृत्य की घोर निंदा करती है।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने हार की हताशा में विपक्षी दल सीमायें पार कर रहे हैं। राहुल गांधी सहित सभी विपक्षी दलों के नेताओं को देश के समक्ष माफी मांगनी चाहिये।
इस मौके पर क्षेत्रीय महामन्त्री रामानन्द नन्हे, अरविन्द श्रीवास्तव गोला, राधेश्याम कमलापुरी, सीताराम श्रीवास्तव, अमृत कुमार वर्मा, नागेन्द्र बहादुर सिंह, धर्मेन्द्र जयसवाल, उमेश तिवारी, आलोक पाण्डेय, रमेश तिवारी, मनमोहन श्रीवास्तव, अनिल मिश्र, सुनील मिश्र, भूपेन्द्र सिंह राणा, अभिषेक सिंह, अशोक उपाध्याय, हरिकेश, रिंकू, आजाद गिरी, अतुल भट्ट, सचिन सिंह, सुनील सिंह, अनिल पाण्डेय, अमित शुक्ल, डब्बू श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *