काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी की 101 वीं गोष्ठी श्रीवास्तव म्युचुअल फंड कार्यालय, यादव कटरा सनबीम लहरतारा रोड, चन्दुआ छित्तुपुरा वाराणसी में रविवार को मनाया गया ।
इस गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि ” शैलेन्द्र अमबष्ट” ने किया, मुख्य अतिथि गिरीश पाण्डेय, संचालन मुनींद्र पाण्डेय “मुन्ना ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष कवि भुलक्कड़ बनारसी ने सभी उपस्थित कवियों व शायरों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, तदोपरांत सरस्वती बंदना जयप्रकाश मिश्र “धानापुरी” ने सरस्वती बंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
उपस्थित कवियों और शायरों मे, गिरीश पाण्डेय , हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी ,श्री शैलेंद्र कुमार अमबष्ट, गोपाल केशरी, दीपक दबंग, जमाल बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, इकबाल लोहतवी, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना,सत्यनारायण, टीकाराम आचार्य, विमल बिहारी, गणेश सिंह प्रहरी,व किशन यादव इत्यादि रहे।
आज के कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष आदरणीय गिरीश पाण्डेय का जन्मदिन धूमधाम से केक काटकर मनाया गया। संस्था की तरफ से अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में काशी के प्रतिष्ठित हास्य व्यंग्य कवि चपाचप बनारसी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रृध्दांजलि दी गई।संस्था के उपाध्याय गोपाल केशरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया, और अल्पाहार के बाद गोष्ठी स्थगित किया गया।
भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, वाराणसी,