किशोरी को अगवा करने वाला गिरफ्तार हुआ

बस्ती 18 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले केरुधौली थाना क्षेत्र की रहने किशोरी को भगाने के आरोप में पुलिस ने सिद्धार्थनगर जनपद के एक युवक को पकड़ कर जेल भेजा है। युवक के खिलाफ किशोरी के अपहरण का पहले की केस दर्ज था। किशोरी को भगाने के आरोप में पुलिस ने जनपद सिद्वार्थनगर थाना खेसरहा के रहने वाले महबूब आलम को पकड़ कर जेल भेजा है । परिजनो ने आरोप लगाया है की महबूब आलम जनपद सिद्धार्थनगर के रहने वाला है। और रिश्तेदारी में रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव आता था। यहीं से किशोरी को बहला फुसला कर मुंबई भागा ले गया। कुछ दिनों के बाद वह किशोरी को गांव में लाकर छोड़ गया है। बखिरा तिराहे से रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल रवाना कर दिया है। नाबालिक किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण जिला महिला हास्पिटल में कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *