रुधौली के खिलाड़ियों के लिए वरदान है सांसद खेल महाकुम्भ-भूपेश कुमार सिंह

बस्ती। रुधौली के खिलाड़ियों के लिए वरदान है सांसद खेल महाकुम्भ यह विचार जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश कुमार सिंह ने नवोदय विद्यालय रुधौली के परिसर में सांसद खेल महाकुम्भ रुधौली में आज क्रिकेट मैच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए व्यक्त किया, जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए सांसद खेल महाकुम्भ में आमजन को अपनी सक्रियता बनाये रखने का आह्वान किया, जितेंद्र कुमार ब्लॉक व्यायाम शिक्षक, बृजेश कुमार, रमेश कुमार विश्वकर्मा, पीयूष मिश्र, वासुदेव यादव, राजेश यादव, रमाकांत चौधरी, नीरज चौधरी, दिनेश पांडेय राकेश कुमार, अर्जुन कुमार वर्मा, आलोक जायसवाल, राम आशीष, सत्यराम, राकेश कुमार, युद्धवीर सिंह, निगम, आयोजक मंडल मनोज ठाकुर, मनोज सोनी, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *