भारतीय स्टेट बैंक के पटल पर 241 मामले निस्तारित

बस्ती – आज दीवानी न्यायालय परिसर बस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया । जिसमे बस्ती जिले की 28 शाखाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुल 241 मामलों का निस्तारण करते हुये। तीन करोह उन्नीस लाख बकाये का निस्तारण किया गया। टोकन मनी के रूप में रु. एक करोड चार लाख प्राप्त हुये।

इस अवसर पर आशुतोष रंजन, क्षेत्रीय प्रबन्धक बस्ती संजय उपाध्याय, मुख्य प्रबन्धक (क्रेडिट एवं एन०पी० ए० मनीष वर्मा (प्रबन्धक-एम०पी०ए विकास कुमार (उप प्रबन्धक – एन०पी०ए० सहित 28 शाखाओं के शाखा प्रबन्धक व फील्ड आफिसर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *