बस्ती प्रेस क्लब के सभागार में होगा आज ऐतिहासिक कवि सम्मेलन और मुशायरा, बहेगी गंगा जमुनी तहज़ीब की बयार,,,,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 30 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
जनपद की साहित्यिक और अदबी संस्था अदबी संगम के तत्वाधान में आज 30 अगस्त को प्रेस क्लब बस्ती के सभागार में दिन के 1 बजे प्रसिद्ध कवि साहित्यकार एवं उपन्यासकार भगवती चरण वर्मा जी की 123 वीं जयंती के अवसर पर एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया है। जिसके मुख्य अतिथ ख्यातिलब्ध डॉक्टर वी के वर्मा जी होंगे । अध्यक्षता करेंगे बस्ती की साहित्यिक गतिविधियों के भीष्म पितामह डॉ राम कृष्ण लाल जगमग । कार्यक्रम के संयोजक शायर दीपक सिंह प्रेमी ने इस कवि सम्मेलन और मुशायरे की भव्यता के लिए शायरों और कवियों की एक शसक्त फेहरिस्त बनाकर यह साबित कर दिया है कि आने वाले समय में वोह एक बेहतर संयोजक के रूप में स्थापित हो जायेंगे ।
स्वागताध्यक्ष होंगे बी के मिश्र जी ।
अदबी संगम की इस साहित्यिक यात्रा के मुसाफिरों में बस्ती के अंतर राष्ट्री कवि डॉ राम कृष्ण लाल जगमग, बाराबंकी के ओज के कवि ओ पी वर्मा , ओम, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी, विनोद कुमार हर्षित, गोरखपुर के शायर सुमबुल हाशमी, ताज़ीर बस्तवी, कवित्री प्रियंका अग्निहोत्री , शिव सागर सहर, डॉक्टर पारस वैध, दीपक सिंह प्रेमी और अफ़ज़ल हुसैन अफ़ज़ल के नाम प्रमुख हैं।
इनके अतिरिक्त डॉक्टर राजेंद्र सिंह राही, सुशील कुमार पथिक, अर्चना श्रीवास्तव, अनवर हुसैन पारसा, हरिकेश प्रजापति, जगदम्बा सिंह भावुक, सागर गोरखपुरी, तौवाब अली, विजय श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, समीर तिवारी, एवं कवित्री दिव्या मिश्रा सहित ईश्वर चंद्र, विद्या वाचस्पति, राजेंद्र बहादुर सिंह, छेदी लाल वर्मा रहबर, हलीम मेंघदावली, राहुल चौहान, परवेज़ बस्तवी,साइमन फारूकी, श्याम प्रकाश शर्मा भी अपने खूबसूरत काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध करेंगे ।
इस अवसर पर अदबी संगम के आयोजक अफज़ल हुसैन अफ़ज़ल और संयोजक दीपक सिंह प्रेमी ने शहर वासियों से इस कवि सम्मेलन और मुशायरे को कामयाब बनाने की अपील की है।