एस ओ वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंह की संदिग्ध मौत, सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला शव

एस ओ वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंह की संदिग्ध मौत, सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला शव

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। जनपद बस्ती से इस वक्त बड़ी और दु: खद खबर सामने आई है। वाल्टरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव सदर कोतवाली क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के पास स्थित सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है।

 

प्रारंभिक तौर पर घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

 

एसओ सूर्य प्रकाश सिंह की मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।