बस्ती। 3 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे तकरीबन एक महीने से फरा चल रहे दहेज हत्या के अभियुक्त को थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने शनिवार को किया है। एसओ महेश सिंह ने बताया कि हड़िया गांव में बीते माह दहेज की खातिर नवविवाहिता की उसके ससुराल वालों ने मिल कर हत्या कर दी थी। मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत ससुराल वालों पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
—