रामलीला के कलाकारों और पदाधिकारियों को सीएम योगी ने किया सम्मानित

 

राम कथा पार्क में दीपोत्सव के बाद विभिन्न प्रदेशों और देशों की रामलीलाओं का हुआ भव्य मंचन

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। राम कथा पार्क में दीपोत्सव के पश्चात रात्रि के समय विभिन्न देशों और प्रदेशों की रामलीलाओं का भव्य मंचन किया गया। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका, कंबोडिया, असम, हिमाचल प्रदेश और अयोध्या की रामलीला के साथ-साथ साहबगंज की रामलीला का मंचन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों ने रामकथा के विभिन्न सजीव प्रसंगों का मंचन कर उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मुख्यमंत्री ने कलाकारों और पदाधिकारियों को किया सम्मानित रामलीला का सजीव मंचन देखने के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय समिति रामलीला के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल और विभिन्न रामलीला मंडलियों के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस गरिमापूर्ण अवसर पर साहबगंज रामलीला के प्रभारी धीरज दुबे सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। संस्कृति और आदर्शों का सशक्त माध्यम मनोज जायसवाल इस अवसर पर केंद्रीय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और भगवान श्रीराम के उच्च आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। उन्होंने आगे कहा कि दीपोत्सव के पावन मंच पर देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों की रामलीलाओं का एक साथ होना हमारी सांस्कृतिक एकता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रामकथा की असीम लोकप्रियता का एक अनूठा प्रतीक है।