मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम में हुआ संशोधन 

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम में हुआ संशोधन

17 नवम्बर से 16 दिसम्बर 2026 तक प्राप्त किये जाएंगे दावे व आपत्तियां

बहराइच 10 नवम्बर। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समयसारिणी का निर्धारण कर दिया गया है। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान केंद्रों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्थापन का कार्य 02 नवम्बर 2026 से प्रारम्भ हो गया है। निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन 17 नवम्बर 2026 को होगा तथा दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर 2026 तक होगी। दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसम्बर 2026 तक किया जायेगा तथा 04 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि जनपद की समस्त 07 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 282-बलहा (अ.जा.), 283-नानपारा, 284-मटेरा, 285-महसी, 286-बहराइच, 287-पयागपुर एवं 288-कैसरगंज के विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में जिन पात्र मतदाताओं को नाम सम्मिलित नहीं है तथा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हों, ऐसे नागरिक आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप-6 भरकर सम्बन्धित बूथ लेबिल आफिसर/कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी में जमा कर सकते हैं अथवा आयोग के ऐप ईसीआईएनईटी मोबाइल ऐप एवं वेबसाइट वोटर्स डाट ईसीआई डाट जीओवी डाट इन के माध्यम से भी सबमिट किये जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि कोई मतदाता अपनी प्रविष्टि में संशोधन कराना चाहता है, तो प्रारूप-8 भरकर जमा कर सकते हैं। श्री पाण्डेय ने जनपद के अर्ह मतदाताओं विशंेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः