अयोध्या में अवधी फूड फेस्टिवल मेले का आयोजन, 25 नवंबर तक चलेगा धार्मिक कार्यक्रम

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में इन दिनों श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने का अनूठा अवसर मिल रहा है। हनुमानगढ़ी के निकास द्वार के पास स्थित श्री हनुमान प्रसाद मंदिर के समीप 11 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक भव्य श्रीराम नाम संकीर्तन एवं श्रीराम चरित्र कथा के साथ-साथ ‘अवधी फूड फेस्टिवल मेले’ का आयोजन किया जा रहा है। आचार्य अभयानंद जी महाराज के सानिध्य में हो रहे आयोजन आयोजकों के अनुसार, यह पूरा धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान आचार्य अभयानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं। इस आयोजन के तहत 108 कुंडीय श्रीराम राज्य स्थापना महायज्ञ का भी विशेष आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
विभिन्न राज्यों के व्यंजनों और कला का अनूठा संगम इस मेले का सबसे बड़ा आकर्षण विभिन्न प्रांतों के पारंपरिक खाद्य पदार्थ हैं। अवध फूड फेस्टिवल मेले में राजस्थानी, गुजराती, बंगाली, मराठी और साउथ इंडियन व्यंजनों के साथ-साथ लजीज अवधी चाट, छोला, पानीपुरी, शुद्ध मिठाइयों, पूड़ी, कोफ्ता और माला सहित कई प्रकार की आकर्षक वस्तुएं एवं खान-सामग्री उपलब्ध कराई गई हैं। मेले में आने वाले लोग धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक और खानपान की विविधता का भी आनंद उठा रहे हैं। सनातन सेवा और संस्कृति का प्रसार इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य अयोध्या में एक अलौकिक धार्मिक वातावरण का सृजन करने के साथ-साथ लोगों को देश की समृद्ध खानपान और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है। इस संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन ‘सनातन सेवा आश्रम ट्रस्ट’ एवं ‘श्रीराम राज्य स्थापना महायज्ञ संकल्प समिति’ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें दूर-दूर से पहुंच रहे संत-महात्मा और श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।