रोडवेज तिराहे पर गूंजेगा भाजपा का जयघोष, हरीश द्विवेदी का होगा भव्य स्वागत
अभिनव उपाध्याय के संयोजन में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक, स्वागत को लेकर तैयारियां तेज
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवागत राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के जनपद आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। उनके स्वागत के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तैयारियां तेज हो गई हैं।
इसी क्रम में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिनव उपाध्याय के संयोजन में रोडवेज तिराहे पर हरीश द्विवेदी का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों के शामिल होने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार बस्ती आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। स्वागत स्थल को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसे बस्ती के लिए गौरव का अवसर बताते हुए कहा कि हरीश द्विवेदी को पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे जनपद के लिए सम्मान की बात है।
अभिनव उपाध्याय ने कहा कि हरीश द्विवेदी का स्वागत पूरे उत्साह और गरिमा के साथ किया जाएगा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक रोडवेज तिराहे पर पहुंचकर उनका अभिनंदन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
हरीश द्विवेदी के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में बढ़ता उत्साह यह संकेत दे रहा है कि उनके जनपद आगमन का कार्यक्रम राजनीतिक रूप से भी खासा महत्वपूर्ण रहने वाला है।