जिला उपाध्यक्ष दिलीप पांडे ने तैयारियों को लेकर दी जानकारी…..
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी के 31 अगस्त को बस्ती जनपद आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उनके भव्य स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारियां जिले में जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत के लिए पूरे जिले में 130 से अधिक स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। इन सभी स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा।
दिलीप पांडेय ने बताया कि पार्टी की ओर से उन्हें कप्तानगंज क्षेत्र में स्वागत व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वृंदावन चंद्रभान पाण्डेय के नेतृत्व में भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं असम प्रभारी बनने के बाद पहली बार बस्ती आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। उनके स्वागत को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ तैयारियों में जुटे हैं।
दिलीप पांडेय ने कहा कि कप्तानगंज में हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का स्वागत करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्वागत समारोह को भव्य बनाने की अपील की।