फुटहिया चौराहे पर हरीश द्विवेदी का होगा ऐतिहासिक स्वागत…..
तेज प्रताप सिंह सुड्डू के नेतृत्व में युद्धस्तर पर तैयारियां, हजारों कार्यकर्ताओं और आमजन की जुटेगी भीड़…..
खास तरह होगा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का स्वागत……
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के जनपद आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उनके स्वागत के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी तेज प्रताप सिंह सुड्डू के नेतृत्व में फुटहिया चौराहे पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत समारोह की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। स्वागत कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।
वरिष्ठ भाजपा नेता तेज प्रताप सिंह सुड्डू ने बताया कि हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। फुटहिया चौराहे पर उनके स्वागत के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समर्थक तथा आमजन मौजूद रहेंगे और राष्ट्रीय महामंत्री का जोरदार स्वागत करेंगे।
कई जेसीबी मशीनों से दिया जा रहा भव्य स्वरूप
तेज प्रताप सिंह सुड्डू ने बताया कि स्वागत स्थल को आकर्षक और भव्य रूप देने के लिए कई जेसीबी मशीनों की मदद से व्यापक स्तर पर तैयारियां कराई जा रही हैं। चौराहे को सजाने-संवारने के साथ ही स्वागत स्थल को ऐसा स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे राष्ट्रीय महामंत्री के आगमन का कार्यक्रम लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में बना रहे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में हरीश द्विवेदी के स्वागत को लेकर खासा उत्साह है। पार्टी के छोटे से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ता तक अपने-अपने स्तर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि हरीश द्विवेदी का राष्ट्रीय महामंत्री बनना पूरे पूर्वांचल और विशेष रूप से बस्ती जनपद के लिए गौरव की बात है। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वह भाजपा के प्रति उनके समर्पण और संगठन के प्रति मजबूत विश्वास को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि फुटहिया चौराहे पर होने वाला स्वागत केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और हरीश द्विवेदी के प्रति सम्मान का भव्य प्रदर्शन होगा।
स्वागत समारोह को सफल बनाने के लिए लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत करने की अपील की गई है। तैयारियों को लेकर फुटहिया चौराहा भाजपा के झंडों, बैनरों और स्वागत की तैयारियों से आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।