केसरी वर्मा के जांच के मामले में पुलिस अधीक्षक ने उर्दू अनुवादक व आरक्षी को किया निलंबित

बस्ती  थाना लालगंज जनपद बस्ती पर नियुक्त महिला आरक्षी केसरी वर्मा के पति आरक्षी नागेंद्र वर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच क्षेत्राधिकारी हरैया द्वारा की जा रही है। प्रकरण में प्रचलित जांच की शुचिता व निष्पक्षता को बनाए रखने हेतु प्रथम दृष्टया पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा पुलिस कार्यालय में नियुक्त उर्दू अनुवादक अब्बास अली व आरक्षी दीपक मिश्रा को तात्कालिक प्रभाव से दिनांक-30.08.2026 को निलंबित करते हुए इनके विरुद्ध विभागीय जांच आसन्न है, बाद जांच पाए गए तथ्यों के आधार पर इनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।