राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का दायित्व हम सभी का है – महेश शुक्ला
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती । महिला महाविद्यालय बस्ती में आज 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,इस अवसर पर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मा महेश शुक्ला जी के द्वारा महाविद्यालय में ध्वजारोहण किया गया, तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया एवं उच्च शिक्षा निदेशक का सन्देश पढ़ा गया। तत्पश्चात आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित का कर मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।
प्राचार्या प्रो० सुनीता तिवारी ने स्वागत उद्बोधन किया,तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिया,उन्होंने कहा कि हजारों लाखों लोगों के बलिदानों से प्राप्त इस आजादी की रक्षा हम सभी को अपने अनुशासित एवं मर्यादित व्यवहार व सृजनशीलता की गुणों से करना होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मा महेश शुक्ला जी ने कहा कि हमें ध्यान रखना चाहिए कि आज ही के दिन हमारे देश का “ध्वजारोहण” किया गया था और हमें इसे “जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक ऐसे ही लहराना होगा” उन्होंने भारतीय संस्कृति के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करते हुए यह कहा कि हमें हमारी संस्कृति और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना होगा “हम रहे ना रहे देश रहना चाहिए” के भाव से हमें आगे बढ़ना होगा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण की प्रस्तुति किया गया। निधि, रिमझिम, कीर्ति, गुड़िया, नैंसी, अंशिका, दिव्या, रोशनी, चांदनी ने नृत्य प्रस्तुत किया तथा उम्मे कुलसुम, अपर्णा, आंचल, शिक्षा मिश्रा, श्वेता द्वारा झण्डा गीत एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही तनु शुक्ला, चाँदनी, पलक, यदा, नुजहत फातिमा एवं सरिता ने भाषण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की सत्रांश पत्रिका” सृजन सरिता” का विमोचन भी मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने सृजन सरिता का विमोचन करते हुए सृजन के तरफ अग्रसर होने के लिए प्रेरित करते हुए छात्रों को पुस्तकों को पढ़ने एवं अनुशासित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण को स्वस्थ एवं सर्वोच्च रखते हुए देश के सेवा व विकास में योगदान देना होगा और “सेवा का अवसर हमें तलाशना नहीं है यहां कदम-कदम पर सेवा है।
पत्रिका का सम्पादन डॉ0 नूतन यादव, डॉ0 सुहासिनी सिंह, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती नेहा परवीन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ नूतन यादव व डॉ सुधा त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।
कार्यक्रम के समापन पर आभार ज्ञापन प्रख्यात समाजशास्त्री डॉ रघुवर पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बेगम खैर इंटर कॉलेज बस्ती के प्रबंधक आलम चौधरी, डॉ सीमा सिंह, डॉ वीना सिंह, डॉ स्मिता सिंह, डॉ सुहासिनी सिंह, डॉ रुचि श्रीवास्तव, श्रीमती प्रियंका सिंह,श्रीमती नेहा परवीन, नेहा श्रीवास्तव, डॉ प्रियंका मिश्रा,प्रियंका त्रिपाठी, डॉ रजनी सिंह,पूनम यादव,गिरिजा नंद जी,अरुण मणि त्रिपाठी,जिला अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय,अखिलेश कुमार सिंह, एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।