मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन 14 जुलाई को
बहराइच 09 जुलाई। देवीपाटन मण्डल गोण्डा के अंतर्गत आने वाले राजकीय कर्मचारियों के सेवानिवृत्तिक एवं मृतक, शासकीय सेवकों के पारिवार के सेवानिवृत्तिक लाभों एवं पारिवारिक पेंशन इत्यादि से सम्बंधित समस्याओं के समाधान हेतु 14 जुलाई 2026 को मध्यान्ह 11ः00 बजे से आयुक्त सभागार गोण्डा में मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में पेंशन अदालत का आयोजन प्रस्तावित है। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण ने बताया कि पेंशन अदालत हेतु वाद पत्र का प्रारूप कोषागार के सूचना पटल पर उपलब्ध है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः