अयोध्या धाम में स्वाद और आस्था का संगम स्टेशन रोड पर खुला भव्य ‘हल्दीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में अब श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को हल्दीराम के विश्व प्रसिद्ध स्वाद की सौगात मिल गई है। स्टेशन रोड स्थित श्री राम हॉस्पिटल के सामने हल्दीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। यह प्रतिष्ठान जीवानी ग्रुप और हल्दीराम मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में संचालित किया जाएगा। दिग्गजों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ उद्घाटन समारोह का शुभारंभ हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास, महंत मुरली दास एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया। अतिथियों ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे अयोध्या के लिए एक बेहतरीन सौगात बताया। इस अवसर पर जीवानी ग्रुप के डायरेक्टर पवन जीवानी एवं हल्दीराम ग्रुप के डायरेक्टर अमित अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी रितु अग्रवाल के साथ अतिथियों का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर भव्य स्वागत किया।हल्दीराम’ के नाम में ही समाहित है ‘राम’ हल्दीराम ग्रुप के डायरेक्टर अमित अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या देश की आस्था का केंद्र है। यहाँ हम स्वच्छता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखते हुए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को हल्दीराम के स्वादिष्ट व्यंजनों की सेवा देंगे। वहीं, जीवानी ग्रुप के डायरेक्टर व सिंधी सेंट्रल पंचायत के मुखिया पवन जीवानी ने कहा कि हल्दीराम एक विश्व स्तरीय ब्रांड है, जिसके नाम में ही ‘राम’ का नाम समाहित है। हम प्रभु श्री राम के आदर्शों के अनुरूप मर्यादा और उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ आगंतुकों का सत्कार करेंगे।
56 भोग और व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला यह रेस्टोरेंट अपनी शुद्धता और गुणवत्ता के लिए जाना जाएगा। यहाँ हल्दीराम की प्रसिद्ध मिठाइयाँ, नमकीन, फास्ट फूड और स्नैक्स की पूरी श्रृंखला उपलब्ध रहेगी। विशेष आकर्षण के तौर पर भगवान श्री राम के भोग और प्रसाद के लिए 56 प्रकार की विशेष मिठाइयों की व्यवस्था की गई है।
उद्घाटन अवसर पर ये रहे उपस्थित
इस गरिमामयी समारोह में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व राज्यमंत्री अमृत राजपाल सहित अनेक व्यापारी, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजीव मदान, जीवानी ग्रुप के उमेश, ध्रुव, गौतम, ईशु जीवानी, गुरु जी अभय सिंह, भगवान दास सावलानी, रामगोपाल मथारिया एवं हल्दीराम परिवार से तनुश, पीयूष, प्रार्थना अग्रवाल तथा विकास सिसोदिया, योगेश फौजदार, रोहित गुप्ता व सोनिका त्यागी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।