ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहल सराहनीय-डॉ. राम सुभाष वर्मा
बस्ती। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता है जहां लोग न्यूनतम रूपये में स्वस्थ हो। यह विचार आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा ने रुधौली विधानसभा क्षेत्र से सटे पिरैला चौराहा, वीरपुर में ए.जी. लाइफ केयर क्लिनिक मेडीपॉइंट का फीता काटकर गुरूवार को उद्घाटन करते हुये व्यक्त किया।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्तों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता से स्थानीय लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा और उन्हें छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। क्लीनिक का संचालन डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. विकास कुमार चौधरी एवं आरती गुप्ता (जीएनएम) द्वारा किया जाएगा। संचालकों ने बताया कि क्लीनिक में मरीजों को बेहतर चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में दिलीप चौरसिया, संतोष साहू, शुभम गुप्ता, सोनू गुप्ता, विनय कुमार पाण्डेय, अमित वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।