राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान सदैव प्रेरणादायक डॉ. रमापति राम त्रिपाठीजी
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती के जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्र के कुशल नेतृत्व में होटल सिमरन पैराडाइज के सभागार में ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पखवाड़ा’ के अंतर्गत एक विशाल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व देवरिया के पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि, भाजपा के असम प्रभारी व बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन कर की गई।

मंच पर मुख्य रूप से महेश शुक्ला, दयाराम चौधरी, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, संजय जायसवाल, संजय चौधरी, यशकांत सिंह, पवन कसौधन और राजेन्द्र गौड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा द्वारा किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि ‘डॉ. रमापति राम त्रिपाठी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था। उनका बलिदान हमें सदैव देश सेवा की प्रेरणा देता रहेगा। संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं का योगदान हमेशा सर्वोपरि होता है।”
विशिष्ट अतिथि, असम प्रभारी एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफल बनाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने आगामी सांगठनिक चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने सम्मेलन का समापन करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा जिले भर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और सभी से एकजुट होकर पखवाड़े को सफल बनाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह के साथ प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव देवा, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, नीलम गौड़, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय नीरज, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार तिवारी, नीरज त्रिपाठी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जायसवाल, ओमकार सिंह, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, सर्वजीत भारती, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय पवन, संजय कुमार चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल, ममता सिंह, सुमन सिंह, मीना पांडेय, मनमोहन श्रीवास्तव, जगदीश शुक्ला, देवेन्द्र सिंह, अरुण भारती, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, श्रुति अग्रहरी, उमाशंकर पटवा, अरविंद श्रीवास्तव गोला, विपिन शुक्ला, गजेन्द्र सिंह, सुबाष श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, सुरेन्द्र त्रिपाठी, जटाशंकर शुक्ला, रामायण सिंह, विनय यादव, दुष्यंत विक्रम सिंह, भोलू सिंह, राज कुमार शुक्ल, सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।