मनीष मिश्रा की पहल को मिल रहा जनसमर्थन

मनीष मिश्रा की पहल को मिल रहा जनसमर्थन……

 

लोग बोले- विजन से हो सकता है बस्ती का कल्याण…….

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। जिले में समाजसेवी मनीष मिश्रा द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक और जनहितकारी कार्यों को लेकर लोगों के बीच चर्चा लगातार बढ़ती जा रही है। युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल, शिक्षा तथा सामाजिक जागरूकता को लेकर उनकी सक्रियता को आमजन सकारात्मक नजरिए से देख रहे हैं।

सोशल मीडिया और जनचर्चाओं में भी मनीष मिश्रा के कार्यों को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जागरूक नागरिकों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि मनीष मिश्रा सुनियोजित तरीके से बस्ती के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं तो इससे उन लोगों को ही परेशानी हो सकती है जिन्हें उनके बढ़ते प्रभाव से राजनीतिक या सामाजिक चुनौती महसूस हो रही हो।

जागरूक नागरिकों ने कहा कि उनका व्यक्तिगत रूप से मनीष मिश्रा से कोई परिचय नहीं है, लेकिन अब तक जो भी गतिविधियां उनके द्वारा संचालित की जा रही हैं, वे समाज के लिए सकारात्मक और लाभकारी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बस्ती में समय-समय पर कई बड़े नेता और प्रभावशाली लोग आए, लेकिन आम जनता से उनका जुड़ाव कितना रहा, इसका मूल्यांकन जनता स्वयं करती है।

नागरिकों ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने संसाधनों और संकल्प के साथ समाज के लिए कार्य करना चाहता है तो उसका स्वागत होना चाहिए। केवल इस आधार पर कि पहले भी कई लोग आए और चले गए, किसी नए प्रयास को नकारना उचित नहीं है।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यदि मनीष मिश्रा अपने घोषित विजन और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते रहे तो आने वाले समय में बस्ती के विकास, युवाओं के उत्थान और सामाजिक बदलाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। अंत में उन्होंने कामना की कि उनके प्रयासों और सोच से जनपद बस्ती का व्यापक कल्याण हो।