आशियाना में ज्येष्ठ के आठवें बड़े मंगल पर भव्य भंडारा मिथिलेश त्रिपाठी, प्रतिमा मिश्रा व अभिषेक तिवारी के संयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या/लखनऊ। आशियाना सेक्टर K-1 स्थित मकान नंबर 1498 में ज्येष्ठ मास के आठवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।
भक्तों ने श्रद्धा के साथ पूरी, सब्जी और बूंदी के प्रसाद का आनंद लिया। इस पुनीत आयोजन की मुख्य आयोजक श्रीमती मिथिलेश त्रिपाठी, श्रीमती प्रतिमा मिश्रा, अभिषेक कुमार तिवारी, आशीष तिवारी, आकृति दुबे एवं लता शुक्ला रहीं।
भंडारे की व्यवस्था अत्यंत व्यवस्थित रही। स्वयंसेवकों की टीम ने सभी श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से प्रसाद वितरित करवाया, जिससे भारी भीड़ के बावजूद कहीं भी अव्यवस्था नहीं हुई।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व स्थानीय निवासियों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों द्वारा किए गए इस निस्वार्थ सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। देर शाम तक चले इस भंडारे के दौरान हुए भजन-कीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।