यातायात पुलिस बहराइच द्वारा सड़क सुरक्षा चलाया गया अभियान
– *यातायात पुलिस बहराइच द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी। विवरणः-*
– यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा कुल 1163 वाहनों का चालान किया गया।
– विभिन्न वाहनों के चालान के अंतर्गत कुल 14,48,200 रुपये की जुर्माना धनराशि अधिरोपित की गई।
– मोटर वाहन अधिनियम के तहत गंभीर उल्लंघन करने वाले कुल 06 वाहनों को सीज किया गया।
– दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले कुल 112 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई।
– वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का प्रयोग न करने वाले कुल 17 वाहनों का चालान किया गया।
– चारपहिया वाहनों पर प्रेशर हॉर्न/हूटर/ब्लैक फिल्म लगाकर तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले कुल 01 वाहन पर विधिक कार्यवाही की गई।
– दोपहिया वाहन पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 02 वाहन के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।