मुख्यमंत्री के निर्देश पर उच्चाधिकारियों ने निर्माण परियोजनाओं का किया निरीक्षण 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उच्चाधिकारियों ने निर्माण परियोजनाओं का किया निरीक्षण

 

बहराइच 20 जून। शुक्रवार को मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अध्यक्षता में देवीपाटन मण्डल गोण्डा स्थिल मण्डलायुक्त सभागार में लोक निर्माण विभाग एवं उ.प्र. राज्य सेतु निगम लि. के निर्माण कार्याे तथा नये कार्याे की कार्ययोजना के सम्बन्ध में मा. जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग, उ.प्र. शासन एवं मण्डल के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रमुख अभियन्ता (विभागाध्यक्ष) लोक निर्माण विभाग, प्रबन्ध निदेशक, उ.प्र. राज्य सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में प्रबन्ध निदेशक, सेतु निगम धर्मवीर धर्म वीर सिंह द्वारा जनपद बहराइच के सेतु निगम की परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। प्रबन्ध निदेशक श्री सिंह ने जनपद बहराइच में बाईपास परियोजना के निर्माणाधीन रेल उपरिगामी सेतु को पूर्ण गुणवत्ता एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित निर्धारित अवधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त श्री सिंह ने 17 जून 2026 को आम जनमानस हेतु यातायात केे लिए खोले गये नव निर्मित रेल उपरिगामी सेतु सम्पार सं.-40ए का निरीक्षण कर अवशेष फिनिशिंग कार्य को तत्काल पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये।

प्रबन्ध निदेशक श्री सिंह ने कार्यस्थल पर उपस्थित उप परियोजना प्रबन्धक सुघर सिंह एवं उपस्थित अन्य अभियन्ताओं को निर्माणाधीन परियोजनाओं की समय-समय पर अधिकृत संस्थानों से थर्ड पार्टी टेस्टिंग कराये जाने तथा परियोजनाओं के निर्माण में पूर्ण गुणवत्ता एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुये समयबद्ध रूप से कार्य कराये जाने के भी निर्देश दिये गये।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः