हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी नहीं हुई एक भी रजिस्ट्री

हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी नहीं हुई एक भी रजिस्ट्री

 

बस्ती। उप निबंधन कार्यालय हर्रैया परिसर में दूसरे शुक्रवार को अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखक, स्टाम्प विक्रेता आदि हड़ताल पर रहे। दूसरे दिन भी कोई विलेख रजिस्टर्ड नहीं हुआ। पूरा दिन सभी लोगों नारेबाजी करते हुए कार्यालय के सामने डटे रहे गौरतलब है कि लेखन कार्य व स्टाम्प की ई पेमेंट व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष रविंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व गुरुवार को शुरू किया गया हड़ताल दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री कार्य से जुड़े लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। हजारों परिवार सड़क पर आ जाएंगे। किसी भी दशा में इसे लागू नहीं होने दिया जाएगा। शुक्रवार को भी हड़ताल के चलते एक भी विलेख रजिस्टर्ड नहीं हुआ। पूरा दिन लोगो नारेबाजी करते रहे। इस मौके पर बैजनाथ ओझा, पारसनाथ पाण्डेय, हरिश्चंद्र पाण्डेय, केशव प्रसाद, एडवोकेट राम मूर्ति दुबे, चंद्र प्रकाश पाण्डेय, हनुमान सिंह, संजीव कुमार मौर्या, गंगाराम यादव, आलोक पांडेय, लालचंद्र मिश्र, देवमणि पांडेय, विनय श्रीवास्तव, सुनील पाण्डेय, रमाकांत पांडेय, वरुण भगवान, संतोष श्रीवास्तव, सुबोध सोनकर, मनोज गौतम, बृजेश प्रताप वर्मा, श्रीकांत पाण्डेय, हीरा वर्मा, संजीव श्रीवास्तव, हिरेंद्र लाल श्रीवास्तव, दीपनारायण पाण्डेय, पिंटू सिंह, सुरेश सिंह, गुड्डू श्रीवास्तव, अनूप उपाध्याय, पाटनदीन यादव, रामकुमार, देवी सेवक पाण्डेय, अमित कुमार पांडेय, विपिन कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार गिरी, सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, भूपेंद्र कुमार, वरुण कुमार पांडेय, अरुण कुमार, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।