जनपद में 25 मई से प्रारम्भ होगा खाद्यान्न का वितरण 

जनपद में 25 मई से प्रारम्भ होगा खाद्यान्न का वितरण

बहराइच 22 मई। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त अन्त्योदय अन्न योजना तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को माह जून 2026 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत नियमित वितरण का कार्य 25 मई से 10 जून 2026 तक होगा। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों विकास खण्ड कैसरगंज, चित्तौरा, जरवल, तेजवापुर, नवाबगंज, पयागपुर, फखरपुर, बलहा, महसी, मिहींपुरवा, रिसिया एवं नगरीय क्षेत्रों नगर पालिका परिषद बहराइच्, नगर पंचायत जरवल एवं रिसिया की सम्पूर्ण उचित दर दुकानों पर एवं नगर पालिका परिषद् नानपारा की 02 उचित दर दुकानों (दिलशाद अहमद शॉप आईडी-10500117 एवं रक्षाराम-10500120) पर अन्त्योदय राशनकार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 कि.ग्रा. खाद्यान्न (20 कि.ग्रा. चावल, 14 कि.ग्रा. गेहू एवं 01 कि.ग्रा. मक्का उपलब्धतानुसार चावल के स्थान परं समायोजित होने तक) प्रथम आओ, प्रथम पाओ के आधार पर निःशुल्क वितरण किया जायेगा।

डीएसओ ने बताया कि इसके अतिरिक्त जिले के अन्य ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में अन्त्योदय कार्डाे पर 35 कि.ग्रा. खाद्यान्न प्रति कार्ड (21 कि.ग्रा. चावल व 14 कि.ग्रा. गेहूं) एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारक को प्रति यूनिट 05 कि.ग्रा. खाद्यान्न (03 कि.ग्रा. चावल तथा 02 कि.ग्रा. गेहूँ) का वितरण निःशुल्क किया जायेगा। वितरण की अन्तिम तिथि 10 जून 2026 को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः