सत्य और जनहित की भावना से कार्य करें पत्रकार-डॉ बलराम त्रिपाठी

 

रवि प्रकाश पाण्डेय

सिद्धार्थनगर।पत्रकार बंधुओं को लोककल्याण की भावना से कार्य करते हुए सच्चाई के तह तक पहुंचकर समाचार लिखना चाहिए।भ्रामक खबरों से दूर रहें।स्पॉट रिपोर्टिंग बहुत जरूरी है।जब तक सच और सवाल जिंदा है,तभी तक पत्रकार भी जिंदा हैं।
उक्त बिचार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बस्ती मण्डल अध्यक्ष डॉ बलराम त्रिपाठी ने भारत-नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित बढ़नी बाजार के जीएफसी होटल में रिपोर्टर्स क्लब द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया।उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता त्याग और समर्पण का कार्य है।समाज का पत्रकारों पर बहुत विश्वास है।इसे कायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
बतौर विशिष्ट अतिथि एस एस बी के सहायक कमांडेंट संजय के सी ने कहा कि पत्रकार समाज के दर्पण होते हैं।ये सरकार और आम जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं।जनसमस्याओं के समाधान में इनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है।जनपद बलरामपुर के वरिष्ठ पत्रकार टी बी लाल ने बतौर विशिष्ट अतिथि कहा कि सत्य और निष्पक्षता के साथ पत्रकारों को अपना कलम चलाना चाहिए।सच से कभी समझौता न करें।आम जनता के विश्वास को कायम रखें।इस दौरान सभी अतिथियों ने डॉ बलराम त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनका स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामना भी दिया।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी सुनील अग्रहरि,पड़ोसी देश नेपाल के भूमि भट्टाराई ने भी शुभकामना दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अजय प्रताप गुप्त तथा संचालन राजन उपाध्याय ने किया।इसमें सलमान हिंदी,जुग्गी राम राही, सगीर खाकसार,दिनेश पांडेय,राजन श्रीवास्तव,अब्दुल कुद्दूश, मुस्तन शेरुल्लाह,मनोहर लाल,शंभू त्रिपाठी, विकास सिंह,मोहम्मद जमाल, इब्राहिम बाबा,राज कुमार सिंह,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निसार बागी, सिद्धार्थ पाठक,प्रदीप कमला पूरी,निजाम अहमद खां, नन्द किशोर शर्मा,गोकुल गोयल,डॉ चन्द्र शेखर, चन्दलाल, विजय जायसवाल ,सुनील पांडेय,हरी राम यादव,सदानंद मिश्रा, नरसिंह चौधरी,शैलेन्द्र उपाध्याय, उदयभान सैनी,धीरेंद्र त्रिपाठी, विश्वनाथ अग्रवाल, गोमा वीसी,चंद्रशेखर पाठक सहित भारी संख्या में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।