बस्ती ., वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों के दृष्टिगत माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों से बुलियन/सोना की अनावश्यक खरीद से बचने एवं आर्थिक संतुलन बनाए रखने की अपील के क्रम में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों, व्यापार मंडल एवं सर्राफा व्यापारियों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों का प्रभाव विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्था एवं बाजार व्यवस्था पर पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार द्वारा आमजन से संयमित व्यवहार अपनाने तथा अनावश्यक रूप से बुलियन एवं सोना की खरीदारी से बचने की अपील की गई है, ताकि बाजार में अनावश्यक दबाव उत्पन्न न हो तथा आर्थिक संतुलन बना रहे। इस दौरान उन्होने उपस्थित सर्राफा बाजार के प्रतिनिधिगणों की समस्याओं को एक-एक करके सुना। उन्होने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही की जायेंगी। कोविड काल के दौरान समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए आवश्यक इंतजाम किये गये थे। इस काल के दौरान व्यापार भी काफी प्रभावित हुआ था। आपातकालीन के इस दौर में सर्राफा से संबंधित व्यक्तियों ने सहयोग दिया था। सरकार ने वैक्शीनेसन, आक्सीजन सिलेण्डर सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से किया। उन्होने टैरिफ नीति 2025 पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बुरा वक्त आता है और चला जाता है।
उन्होने कहा कि इस वक्त जो अपील की जा रही है, या जो गाइडलाइन शासन से आये, उसे हम सब को जिम्मेदार नागरिक के रूप में पालन करना चाहिए। सरकार समस्या का समाधान लायेंगी। उन्होने फारेक्श रिर्जव के उतार चढाव पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होने स्वर्ण व्यवसायियो से कहा कि सीएम उद्यमी योजना के तहत 05 लाख रूपये तक का लोन दिया जाता है, आपलोग अन्य कोई व्यवसाय करना चाहते है तो इस योजना के तहत लोन प्राप्त कर सकते है।
पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने कहा कि समस्याओं को नोट कर लिया गया है, जो अपील हुयी है उसका पालन करें। बस्ती जिले का हमेशा सहयोग रहा है। उन्होने कहा कि आर्थिक मन्दी आती है तो हम सब को इसके लिए तैयार रहना होंगा। बैठक में सर्राफा व्यापारियों ने सुरक्षा के दृष्टिगत समस्याओं को अवगत कराया। इस पर उन्होने पुलिस विभाग इस कार्य के लिए हमेशा तत्पर है। इसके लिए सभी चौकी इंचार्ज को निर्देशित कर दिया जायेंगा।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, उपायुक्त वाणिज्यकर प्रभाकर सरोज, उपायुक्त प्रशासन राज्यकर उपेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष सर्राफा कुन्दन वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार संगठन जगदीश अग्रहरि, विश्वनाथ वर्मा सहित सर्राफा प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
———-