ट्रेलर के ठोकर से वाइक सवार पिता-पुत्री घायल,वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर की घटना

बस्ती: ट्रेलर के ठोकर से वाइक सवार पिता-पुत्री घा*यल,वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर की घ*टना….

 

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज मार्ग के लक्ष्मनपुर में ट्रेलर के ठोकर से बाइक सवार पिता पुत्री घा*यल हो गये।

थाना क्षेत्र के घोड़ा रेहरा गॉव निवासी अरविन्द दुबे पुत्र शिव पूजन दुबे 60 वर्ष, पुत्री ज्योति 25 व अनुष्का 20 वर्ष के साथ बैड़वा समय माता मंदिर से दर्शन कर वा@पस घर लौट रहें थे। अभी ये लक्ष्मनपुर के पास पहुँचे ही थे कि एक ट्रेलर ने पीछे से ठोकर मार दिया। जिसमें अरविन्द दुबे को गंभीर चोटे आई है, वहीं बेटियों में ज्योति व अनुष्का को हल्की चोटे आई है। सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल बस्ती भिंजवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।