– पुलिस चौकी के बगल का है मामला
कुदरहा, बस्ती। पुलिस चौकी के बगल स्थापित प्राथमिक विद्यालय कुदरहा के परिसर में बच्चों के खेलने के लिए लगे झूले व उपकरण को उखाड़ कर फेक दिया गया है। जिससे बच्चों को अब खेलने में व्यवधान होने लगा है।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता देवी ने प्रभारी चौकी इंचार्ज कुदरहा व खंड शिक्षाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि विद्यालय परिसर में विभाग द्वारा लगे झूला, वेव स्लाइड, आर्य स्विंग, राकेट वोट व मेरी गो राउंड को उखाड़ कर फेक दिया गया। जिसे जाम काराया तो फिर दुबारा उखाड़ दिया गया। किसी व्यक्ति द्वारा लक्ष्य बनाकर बार-बार उखाडा जा रहा है और सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि उखाडने की कृत्य किसके द्वारा किया जा रहा है। इसकी जानकारी नही है।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज कुदरहा उमेश सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापिका द्वारा प्रार्थना पत्र मिला है। दुबारा फिर जाम कराया जायेगा। यदि इसके बाद भी सरारती तत्वों द्वारा उखाड़ा जाता है तो दोषी के खिलाफ विधि कार्यवाही की जाएगी।
Post Views: 10