घर में पीछे की खिड़की से घुसे चोरों ने करीब छः लाख नगदी, लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ ही साठ लाख के जेवरात उड़ाए।

 

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोमसरा गांव में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना।

रवि प्रकाश पाण्डेय

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर से चोरों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। रविवार- सोमवार की रात चोरों ने थाना क्षेत्र के डोमसरा गांव में दो घरों को निशाना बनाया जहां से करीब छः लाख नगदी समेत क़रीब साठ लाख कीमत के जेवरात उड़ा ले गए,साथ ही एक घर से लाइसेंसी रिवाल्वर की भी चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची त्रिलोकपुर पुलिस के साथ ही सीओ डुमरियागंज भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

जानकारी के अनुसार गांव के थाना क्षेत्र के डोमसरा गांव निवासी वसिष्ठ पाण्डेय इंडियन गैस एजेंसी वेंव से दो दिन के गैस बिक्री का नगदी घर पर रखे थे। रविवार को घर के सभी सदस्य खाना पानी करके महिलाएं कमरे में व अन्य सदस्य बाहर सोए हुए थे।रात में करीब दो बजे के आस पास घर के दक्षिण लगे खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोरों ने सोई महिलाओं के कमरे में बाहर से कुंडी बंद कर दिया,और चोरों ने घर को खंगाला लिया जहां से करीब छः लाख नगदी समेत करीब साठ लाख का जेवरात उड़ा ले गए। वहीं बगल में स्थित जयप्रकाश उर्फ कल्लू के घर को निशाना बनाया जिनके घर के पश्चिम लगे खिड़की को तोड़ कर घर में घुसे चोरों ने आठ सौ रुपए नगदी समेत करीब साढ़े चार लाख के जेवरात उड़ा ले गए। सुबह जब परिवार के सदस्य जगे तो चौकी बिजौरा के साथ ही त्रिलोकपुर थाने पर सूचना दी, मौके पर पहुंची चौकी के साथ ही त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय की टीम ने जांच में जुट गई है।घटना की जानकारी होने पर सीओ डुमरियागंज बृजेश वर्मा भी घटना स्थल का जायजा लेते हुए जल्द चोरी के घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है।चोरी के इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंद्रकांत पाण्डेय ने बताया कि तहरीर मिली है।मौके पर पहुंच कर जायजा लिया गया है।चोरी के घटना की पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर रही है।जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।