• रामजानकी मार्ग के चाकिया गांव के पास हुआ हादसा
• देवीपाटन से दर्शन कर लौट रहे थे मां और बेटा
कुदरहा, बस्ती। देवी पाटन से दर्शन कर मोटरसाइकिल से घर लौट रही मां और बेटा मोटरसाइकिल का शिकार हो गया। जिसमे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानिक लोगो ने एम्बुलेंस से सीएचसी ले गए जहाँ उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी और युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लालगंज थाना क्षेत्र के डिहुकपुर उर्फ शुक्तलपुरा निवासी संतराम पुत्र रामराज ने प्रभारी निरीक्षक लालगंज को प्रार्थना पत्र दे कर बताया कि मै अपने ननिहाल में रहता हूं। शनिवार की देर रात ममेरे भाई मनोज विश्वकर्मा पुत्र स्व बुद्धिराम अपने मां 61 वर्षीय आरती देवी के साथ देवीपाटन दर्शन करने गये थे। देर रात कुदरहा पंहुचे और वहां रखे मोटर साइकिल से घर जा रहे थे। चकिया गांव के पास रामजानकी मार्ग पर पहुंचे ही थे कि धनघटा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही मोटर सवार तीन युवकों ने सामने से ठोकर मार दिया। जिसमें गंभीर रुप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा (बनहरा) पहुचाये। वहां इलाज के दौरान मामी आरती देवी की मौत हो गयी। जब कि ममेरे भाई का जिलास्पताल में उपचार चल रहा है। लोगों ने बताया कि तीनों युवक नशे में धुत थे। जिससे नाम व पता नही बता पाये।
इस संबंध में चौकी प्रभारी कुदरहा उमेश सिंह ने बताया कि दोनों मोटर साइकिल को कब्जे मे लेकर शव को पीएम के लिये भेज दिया गया। दूसरे बाइक सवार का अभी पता नही चला पाया है कहीं उपचार करा रहा है।
Post Views: 26