एक गोष्ठी हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की स्थगित गोष्ठी पुनः शनिवार दिनांक 25.04.2026 से मेरे कार्यालय श्रीवास्तव म्युचुअल फंड, नियर हरिनगर चन्दुआ छित्तुपुरा में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई।
इस गोष्ठी की अध्यक्षता परम आदरणीय पंडित आलोक द्विवेदी जौनपुरी, मुख्य अतिथि डा. कृष्ण प्रकाश श्रीवास्तव प्रशन्नानन्द ,विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण विश्वकर्मा संचालन संस्था के महासचिव गोपाल केशरी ने किया।
इस कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने अपने स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत व अभिनन्दन किया, तदोपरान्त सरस्वती बन्दना गोपाल केशरी ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, सुबोध सिन्हा उर्फ बच्चा बिहारी, गोपाल केशरी, वाहिद इकबाल , विजय चंन्द्र त्रिपाठी, जमाल बनारसी,आशिक बनारसी, फुर्तीला बनारसी,अमरनाथ पेंटर, आलोक द्विवेदी, डा. कृष्ण प्रकाश श्रीवास्तव व उमेश सिंह इत्यादि रहे। आज की गोष्ठी में सभी रचनाकारों ने एक से बढ़ कर एक रचना का काव्य पाठ किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने किया उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।
भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी