अवैध चरस 06.770 कि0ग्राम (अंतर्राष्ट्रीय कीमत 1.50 करोड़) की बरामदगी व गिरफ्तारी अभियुक्त
थानाः- रुपईडीहा, ANTF यूनिट लखनऊ
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री पहुप सिंह के पर्यवेक्षण में ANTF युनिट लखनऊ उ0नि0 श्री सूरज सिंह व प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता ।
o संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 26.04.2026 को कस्बा रुपईडीहा में अवैध चरस(मादक पदार्थ) की तस्करी की सूचना पर ANTF यूनिट लखनऊ टीम व थाना रुपईडीहा पुलिस टीम की संयुक्त टीम द्वारा राष्ट्र नेपाल से कस्बा रुपईडीहा में चकिया रोड स्थित सफीक मोबाइल रिपेरिंग की दुकान से अभियुक्त इस्माईल पुत्र हनीफ निवासी जमुनहा गाँव थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच उम्र करीब 40 वर्ष गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से कुल 06.770 कि0ग्राम अवैध चरस बरामद हुआ जिसकी अंतर्रष्ट्रीय कीमत 1.50 करोड़ रुपये है । अभियुक्त से पूछताछ पर बताया कि उपरोक्त चरस नेपाल के बांके जिला के रास्ते भारत लाकर बेचता है । बरामद अवैध चरस के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 87/2026 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
o गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
इस्माईल पुत्र हनीफ निवासी जमुहागाँव कस्बा व थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच उम्र करीब 40 वर्ष
o पंजीकृत अभियोग का विवरणः-
मु0अ0सं0 87/2026 धारा 8/20 NDPS ACT थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच
o गिरफ्तारी का स्थान व समय-
गिरफ्तारी स्थान- चकिया रोड पर स्थित सफीक मोबाइल रिपेरिंग की दुकान के पास थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच
दिनांक- 26.04.2026 समय- प्रातः 04.00 बजे
o बरामदगी का विवरण-
6.770 कि0ग्राम अवैध चरस (अंतर्राष्ट्रीय कीमत 1.5 करोड़ रुपये)
o गिरफ्तारी टीम-
पुलिस टीम रुपईडीहा
1. प्र0नि0 श्री रमेश सिंह रावत
2. व0उ0नि0 श्री दीनानाथ सागर
3. उ0नि0 श्री अब्दुल कादिर खाँ
ANTF टीम लखनऊ
1. उ0नि0 श्री सूरज सिंह
2. मु0आ0 दिनेश सिंह
3. मु0आ0 खालिद खाँ
4. मु0आ0 संगम पटेल
5. म0का0 प्रतिमा शुक्ला