जिलाधिकारी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा का किया निरीक्षण

बस्ती 26 अप्रैल जनपद बस्ती में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने हंसराज इंटर कॉलेज गणेशपुर तथा श्री देशराज नारंग दयानंद इंटर कॉलेज गोविंद नगर वाल्टरगंज का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में जाकर अभ्यर्थियों की उपस्थिति, प्रवेश जांच, प्रश्नपत्र वितरण एवं सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने दी जाए।
जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियो को निर्देशित किया कि वे पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
—————–