विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत 06 दिवसीय प्रशिक्षण का आवेदन प्रारंभ

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत 06 दिवसीय प्रशिक्षण का आवेदन प्रारंभ

 

अम्बेडकरनगर । उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 हेतु जनपद के शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्र के पारम्परिक कारीगरों जैसे- बढ़ई, दर्जी, नाई, लोहार, कुम्हार, हलवाई एंव राजमिस्त्री के अजीविका के साधनों का सुदृढ़ीकरण करते हुए उनके जीवन स्तर को उन्नत करने के लिए पारंपरिक कारीगरों को उद्यम के आधार पर कौशल वृद्धि हेतु 06 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान कराए जाने के साथ ही साथ उन्हें विभाग द्वारा निर्धारित दर पर मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। सफल प्रशिक्षण उपरान्त ट्रेड से सम्बन्धित आधुनिकतम तकनीकी पर आधारित उन्नत किस्म की टूलकिट प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि निदेशालय द्वारा निर्धारित ट्रेडों में इच्छुक आवेदक अपने आवदेन पत्र को वेबसाइड https://diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते हैं। यदि किसी आवेदक को आनलाइन करने मे किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई आ रही हो तो वे किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय- उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, अम्बेडकरनगर में सम्पर्क कर सकते हैं।

*योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु पात्रता*

1. आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो ।

2. आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए ।

3. शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है।

4. आवेदक को पारम्परिक कारीगरी जैसे- बढ़ई, नाई, दर्जी, राजमिस्त्री, कुम्हार हलवाई, एंव लोहार व्यवसाय से जुड़ा होना चाहिए।

5. परिवार का केवल एक सदस्य ही योजनान्तर्गत आवेदन हेतु पात्र होगा। परिवार का आशय पति अथवा पत्नी से है।

6. योजनान्तर्गत पात्रता हेतु जाति एक मात्र आधार नहीं है अर्थात ऐसे व्यक्ति भी पात्र होगें जो परम्परागत कारीगरी करने वाली जाति से भिन्न हो । एसे आवेदकों को परम्परागत कारीगरों से जुड़े होने के प्रमाण के रूप में ग्राम प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका / नगर निगम के सम्बन्धित वार्ड के सदस्य द्वारा निर्गत किया गया प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिर्वाय होगा।

7. फार्म भरने हेतु निम्न दस्तावेज सम्मिलित करना होगा जैसे- आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, फोटो, शैक्षिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र, मोबाइल नम्बर आदि विवरण देना होगा।