यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा आरुषि श्रीवास्तव ने हाईस्कूल में जिले में पाया 8 वां स्थान 

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा आरुषि श्रीवास्तव ने हाईस्कूल में जिले में पाया 8 वां स्थान

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम आने पर बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने सफल छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने कहा कि छात्राओं ने जो शानदार सफलता हासिल की है, वह पूरे बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज परिवार के लिए गर्व और खुशी का विषय है। यह परिणाम छात्राओं की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का प्रतिफल है। हमारे बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि लगन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। मैं सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। आगे भी हमारा विद्यालय में शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन के माध्यम से छात्राओं को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में राधा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा उर्मिला 85 %, ब्यूटी 84 %, जारा 83 %, आमरीन 79 %, नसरीन 84 %, नूरीन खातून 80% एवं अन्य छात्राओं ने सफलता हासिल की ।

 

हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में आरुषि श्रीवास्तव ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में 8 वां स्थान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। सोनी 85.5 %, सपना शर्मा 82 %, सोनाली अग्रहरि 80.3%, श्रेया पाठक 75.6% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने शिक्षकों के साथ छात्राओं को सम्मानित किया।

कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षाकाए उपस्थित रहीं।