काजल कुमारी को सम्मान के साथ दी गयी विदाई, कर्मियों में दिखी भावुकता

काजल कुमारी को सम्मान के साथ दी गयी विदाई, कर्मियों में दिखी भावुकता

 

समस्तीपुर/मोरवा (संवाददाता- प्रकाश कुमार राय) – प्रखंड समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की पदाधिकारी काजल कुमारी का कार्यकाल अति शानदार रहा, जिन्होंने पाँच वर्षों से प्रखंड कार्यालय, मोरवा में प्रखंड समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान में कार्यरत रहते हुए प्रखंड को जिला में लगातार प्रथम पायदान पर बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनका स्थानांतरण अपने गृह जिला दरभंगा में किया गया। इस उपलक्ष्य में प्रखंड कार्यालय द्वारा उनका सम्मान सह विदाई समारोह दिनांक 16 अप्रैल, 2026 (गुरुवार) को आयोजन किया गया। ख़ुशी और ग़म के इस भावुक क्षणों में समारोह में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी अरूण कुमार निराला के द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गयी। साथ ही कर्मियों सह साथियों, शिक्षकगणों तथा प्रखंड के पदाधिकारी द्वारा उनके कुशल कार्यकाल को स्मृति की गयी। काजल कुमारी के कुशल नेतृत्व में प्रखंड के स्वच्छता के साथ अन्य विभागीय कार्यों में निष्ठावान होकर उनके कर्तव्य निर्वहन को भी ख़ूब याद किया गया।

इस भावुक पल में सभी स्वच्छता सुपरवाइजरों की आँखें नम और भावुक हो गये।

मौके पर सहायक प्रसाशी पदाधिकारी राजकुमार पासवान, संजय कुमार, विजय कुमार, रौशन कुमार चौधरी, अर्पणा कुमारी, कोमल कुमारी, पिंकेश कुमार सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।