प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 10वीं का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 10वीं का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

 

सत्यम शुक्ला बने टॉपर, कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक कर बढ़ाया विद्यालय का मान

 

मेधावियों का हुआ सम्मान, प्रबंधन ने बताया मेहनत और अनुशासन का परिणाम

 

जितेन्द्र पाठक

 

मेंहदावल, संतकबीरनगर।

प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी, मेंहदावल के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से अभिभावकों एवं शिक्षकों में हर्षोल्लास व्याप्त है।

विद्यालय के मेधावी छात्र सत्यम शुक्ला ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं हर्षदीप माथुर, अभिषेक गुप्ता और आदित्य ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अग्रिमा गुप्ता (93.2%), दीपेश व्यास (93%), राना प्रताप (92%), अभिषेक मिश्रा (91.6%), ईशान अहमद (91.4%), मानस चंद्र पाण्डेय, नितिन चौधरी, आदेश कुमार, शिवांश राज वर्मा (सभी 91%), शिवम अग्रहरि व शिवम पाण्डेय (90.6%), कुशाग्र मिश्रा (90.4%), उदीप्त श्रीवास्तव (90%) और मोहम्मद असद (89.8%) अंक प्राप्त कर विद्यालय, अपने अभिभावकों एवं गुरुजनों का नाम रोशन किया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम है।

इस अवसर पर प्रबंधक चंद्रशेखर पाण्डेय, प्रबंध निदेशिका अंजना पाण्डेय, प्रधानाचार्य ओम धर दुबे एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रबंध निदेशिका अंजना पाण्डेय ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। साथ ही विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक एवं रचनात्मक प्रयास करता रहेगा।