आशा ताई के निधन पर पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

बस्ती , सुर साम्राज्ञी आशा भोसले के निधन पर पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान बस्ती पर आज शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई , जिसमें संगीत शिक्षक राजेश कुमार आर्य, सचिव संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संगीत में आशा भोसले का विशेष स्थान है जिन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत 1953 में विमल रॉय की परणीता और 1954 में राज कपूर की बूट पॉलिश फिल्म के गीतों से किया था । प्रबन्धक विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि आशा ताई ने लगभग 12000 गीतों को सुमधुर आवाज़ दी है इनके निधन से संगीत जगत को गहरा आघात पहुंचा है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती इस अवसर पर छात्र और छात्राओं में वंदना मिश्रा ,नीलू,अनुष्का,रीना पाठक शैलजा,अपर्णा,शैलेश,प्रमोद,नितेश कुमार, आदर्श मिश्रा,अभिषेक मिश्रा,सदरे आलम ,विवेक,प्रिंस शर्मा ,अभिषेक सेन आदि उपस्थित रहे ।