बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का गृह जनपद बस्ती में भव्य स्वागत, इं. अरविन्द पाल ने समर्थकों संग किया अभिनंदन
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी के अपने गृह जनपद बस्ती में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर 310 विधानसभा क्षेत्र बस्ती सदर से भावी प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविन्द पाल ने अपने समर्थकों के साथ घघौला पहुंचकर हरीश द्विवेदी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और पूरे क्षेत्र में जयघोष की गूंज रही। वरिष्ठ नेता इं. अरविन्द पाल ने कहा कि हरीश द्विवेदी को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और असम प्रदेश के प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना समूचे बस्ती जनपद के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है। बस्ती की माटी के लाल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कर्मठता से जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
अरविन्द पाल ने आगे कहा कि हरीश द्विवेदी के कुशल अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और निष्ठा का लाभ पार्टी को बड़े पैमाने पर मिलेगा। उनका प्रथम गृह जनपद आगमन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाला है।
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।