रामघाट चौराहे पर शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर हुआ भव्य भंडारे का आयोजन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या शारदीय नवरात्रि के पावन और पवित्र पर्व पर हर साल की भांति इस वर्ष भी श्री राम दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में रामघाट चौराहे पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्व पार्षद आलोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत कई वर्षों से लगातार इस परंपरा को निभाया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी नवरात्रि के अवसर पर पहले माता जी का हवन और कन्या पूजन संपन्न हुआ, जिसके उपरांत सुबह 11 बजे से विशाल भंडारे का अनवरत आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया