मेडल और ट्रॉफी पाकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे

 

बस्ती,  स्थानीय फिनिक्स पब्लिक स्कूल में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विनायक जायसवाल एवं प्रधानाचार्य श्री जे. डी. यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. विनायक जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर सभी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिसमें अनेक विद्यार्थियों ने 90% से 98% तक अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्री जे. डी. यादव ने कहा—
“यह सफलता हमारे विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। फिनिक्स पब्लिक स्कूल न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।”

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रह

🏆 कक्षा-वार शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी

कक्षा 1
🥇 वंशिका पांडेय
🥈 रुद्रांश पांडेय
🥉 अद्वय सूर्यवंशी

कक्षा 2
🥇 अनन्या पांडेय
🥈 विकास चौहान
🥉 शान्वी सूर्यवंशी

कक्षा 3
🥇 शिवाय शुक्ला
🥈 अक्षांश
🥉 अथर्व उपाध्याय

कक्षा 4
🥇 अभ्युदय मिश्रा
🥈 वेदांत यादव
🥉 अधीश राव

कक्षा 5
🥇 शिवम यादव
🥈 प्रखर प्रताप सिंह
🥉 मन्नत धीरवानी

कक्षा 6
🥇 अनन्या एवं प्रज्ञा सिंह
🥈 पाखी वाधवानी
🥉 कृतिका चौधरी

कक्षा 7
🥇 संध्या
🥈 आराध्या श्रीवास्तव
🥉 शिव मिश्रा

कक्षा 8
🥇 वंशिका
🥈 नम्र विशनानी
🥉 क्षमा कसौधन

कक्षा 9
🥇 अनन्या मिश्रा एवं अलीशबा हयात
🥈 ईशिका
🥉 अभ्युदय गुप्ता रहे।