राम जन्मभूमि थाने में विदाई और स्वागत समारोह राजेश महाराज ने नवागत प्रभारी सुमित श्रीवास्तव का किया अभिनंदन

 

इंस्पेक्टर अभिमन्यु शुक्ला को दी गई भावपूर्ण विदाई, गोसाईगंज के बने प्रभारी

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। थाना राम जन्मभूमि परिसर में मंगलवार को एक भव्य विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने स्थानांतरण पर जा रहे इंस्पेक्टर अभिमन्यु शुक्ला को भावभीनी विदाई दी और नवागत थाना प्रभारी सुमित कुमार श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
राजेश महाराज और पार्षदों ने किया सम्मानित समारोह में राजेश महाराज ने नवागत प्रभारी सुमित कुमार श्रीवास्तव का स्वागत करते हुए क्षेत्र की गरिमा और सुरक्षा व्यवस्था के समन्वय पर चर्चा की। इस दौरान पार्षद सुल्तान अंसारी और पार्षद अनिकेत यादव उर्फ राजू ने भी माल्यार्पण कर अधिकारियों का अभिनंदन किया। उपस्थित जनसमुदाय ने नए प्रभारी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। अभिमन्यु शुक्ला के कार्यकाल की हुई सराहना राम जन्मभूमि थाने से स्थानांतरित होकर गोसाईगंज के थाना प्रभारी बनाए गए इंस्पेक्टर अभिमन्यु शुक्ला के कार्यकाल को वक्ताओं ने बेहद प्रभावशाली और सराहनीय बताया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने चुनौतीपूर्ण कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ किया। विदाई के क्षणों में पुलिस स्टाफ और स्थानीय लोगों में भावुकता भी देखने को मिली। प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में अपराध निरीक्षक जितेंद्र सिंह सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सब इंस्पेक्टर सुग्रीव यादव, मनोज पटेल, विवेक गुप्ता, रामविलास वर्मा, उत्तम यादव, अखिलेश यादव, प्रवीण सिंह, शिवकुमार, दृगपाल, नरेश सिंह, उमा देवी एवं आरक्षी विजय प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, आलोक सिंह, अश्वनी शर्मा व नवीन सहित भारी संख्या में पुलिस बल और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।