टैंकर में में घुसी पिकअप दो घायल
बस्ती। लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय थाना अंतर्गत भदावल गांव के पास एक पिकअप आगे चल रही टैंकर में घुस गई। हादसे में चालक सहित दो लोग पिकअप में फस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी हर्रैया पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार अयोध्या से बस्ती को तरफ जा रही पिकअप संख्या यूपी 87 टी 8469 तेज गति से भदावल गांव के पास आगे चल रही इंडियन ऑयल (एलपीजी गैस) टैंकर वाहन संख्या एच आर 38 डब्ल्यू 3837 में घुस गई जिससे चालक 20 वर्षीय आकाश पुत्र हरि सिंह तथा बगल बैठे 17 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र नेत्रपाल निवासी सिरसवा थाना बिनावर जनपद बदायूं पिकअप में फस गए। घटना की सूचना पर पीआरबी वाहन, स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनएचआई के कर्मचारी और आसपास के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए। स्टेयरिंग से दबे आकाश और भूपेंद्र को बाहर निकाल कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर लिया गया। क्षतिग्रस्त वाहन को हटवा कर आवागमन बहाल कराया गया।