माडल विद्यालय बछईपुर में छात्र सम्मान व विदाई समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

• परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मिल रही कॉन्वेंट से अच्छी गुणवत्ता युक्त शिक्षा और सुविधा- महेंद्र यादवi

पौली। विकास क्षेत्र पौली के प्राथमिक विद्यालय बछईपुर में शनिवार को छात्र सम्मान व विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नव प्रवेशीय बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत कर पुस्तक मुहैया कराया गया।

      कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान महेंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि लालजी प्रसाद, सूरज कन्नौजिया व क्षिक्षक विनोद पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।

  छात्र व अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान महेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षकों के मेहनत और परिश्रम से यह विद्यालय लगातार गांव व ब्लाक का नाम रोशान कर रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता में कनवेंट विद्यालयों से बहुत अच्छा है। अभिभावक अभी से ही नामांकन करा ले। जिससे यहा कक्षा कक्ष की कमी के चलते नागमांकन बंद करा दिया जायेगा। यहां के शिक्षक गांव के सहयोग से विद्यालय में डेक्स बेंच, स्मार्ट टीवी सहित तमाम संसाधनों की व्यवस्था कर चुके हैं। यह सब गुरुजनों के लगन और निष्ठा का प्रतिफल है। बच्चों के शुद्ध पेयजल के लिए शीघ्र विद्यालय परिसर में वाटर कूलर की स्थापना कराया जायेगा।

    विशिष्ट अतिथि शिक्षक लाल जी ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते है। गुरुजन नव निहाल बच्चों को जिस रुप में तरास रहे है यदि इसी तरह अपने मार्ग पर चलते रहे तो एक दिन कॉन्वेंट विद्यालयों पर ताला लग जायेगा। विद्यालय की व्यवस्था, यहां के बच्चों में उमंग और अभिभावकों में जो उत्साह दिख रहा है वह कही नही देखने को नही मिलता। विद्यालय के कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं और सभी कक्षा के टॉपर बच्चो को मेडल और मोमेटों देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ऋषि शंकर यादव ने किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद पांडेय आए हुए अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

          कार्यक्रम में अभय दुबे, देवी चरन, अमन, शमशाद, आज्ञा राम, राम प्रवेश, शिव नरायन, विनोद,रामू, मुंद्रिका, सुमित्रा, प्रेमा, पुष्पा, माधुरी सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।