कुदरहा, बस्ती। सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक कुदरहा और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ने संयुक्त रूप से प्रधानाध्यापक डा सुनील यादव, वार्डन वत्सला श्रीवास्तव व ममता देवी के नेतृत्व में सर्व शिक्षा अभियान के तहत शनिवार को स्कूल चलो अभियान रैली निकली। रैली कुदरहा बाजार से विभिन्न गांव से होकर गुजरी। जिसमें शत प्रतिशत नामांकन के लिए स्लोगन लिखित तख्तियां लिए बच्चे चल रहे थे।
रैली स्कूल से कुदरहा बाजार होते कल्याणपुर, उजियानपुर, जिभियांव व कुदरहा गांव होते रामजानकी मार्ग होते पुनः स्कूल पहुंची। रैली के आगे बच्चे ड्रम बजाते आगे-आगे चल रहे थे और बच्चे मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओं, बहुत हुआ अब चूल्हा चौका, लड़कियों को दो पढ़ने का मौका। लड़का लड़की एक समान, यही संकल्प यही अभियान का नारा लगाते पीछे पीछे चल रहे थे।
नेहा यादव, वेवी तवस्सुम, प्रेम सागर, राम अवध, हरीश चौधरी, जयप्रकाश, कृष्ण गोपाल पांडेय, मुक्तेश्वर चौहान सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
Post Views: 16